
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में 29 अगस्त 2026 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने छात्रों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो० (डॉ०) नीरज मलिक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें कई संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
कैरम (बॉयज): उस्मान (पैरामेडिकल) - विजेता | अनुराग चंद (एग्रीकल्चर) - उपविजेता
चेस (बॉयज): समीर (फार्मेसी) - विजेता | वंश सैनी (पैरामेडिकल) - उपविजेता
कैरम (गर्ल्स): अलीना (लॉ फैकल्टी) - विजेता
चेस (गर्ल्स): सोनम (एजुकेशन) - विजेता
सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० आशीष तोमर ने सभी विजेताओं को बधाई दी।इस अवसर पर प्रो० (डॉ०) बोधिसत्व आचार्य, प्रो० (डॉ०) श्रीपाल चौहान, प्रो० (डॉ०) संतोष शर्मा और डॉ० मनीष समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies