News

8/27/2026 7:53:51 PM

बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर गुरुवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रुड़की क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य प्रणाली को जल्द लागू करने, भेदभावपूर्ण तरीके से लागू की गई प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को वापस लेने तथा बैंकों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।

यूएफबीयू से संबद्ध एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनएफईबी और आईएनबीओसी संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में बैंक समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और सरकार की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया।

यूएफबीयू रुड़की इकाई के संयोजक कामरेड मन्नू माकिन ने कहा कि बैंकों में लगातार बढ़ रहे कार्य दबाव के कारण अधिकारी और कर्मचारी मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से कर्मचारियों को काम और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर सामंजस्य बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पीएलआई योजना की विसंगतियों को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से दूर करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर यूएफबीयू ने 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शन में एसबीआई के उप महासचिव विशाल गुप्ता, इंदिरा त्यागी, विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंजाब नेशनल बैंक के नेता शशांक भारद्वाज, राकेश सैनी, कुलवंत सिंह, तरुण त्यागी, विपिन मलिक, उदित ढाका, नेहा त्यागी, प्रशांत श्रीवास्तव, नागेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, आदित्य, देवांश, शिवा, माणिक जैन, पीयूष, कुलदीप सिंह, ओमपाल, अंकित, निधि अग्रवाल, प्रमोद, नवीन, पवन, हिमांशु, श्यामवीर, सचिन गर्ग, अविनाश गुप्ता, वासु वर्धन, विपुल सोनकर, संदीप, सुरजीत, यामिनी, शिल्पी, प्रज्ज्वल, धर्मपाल, ईशा, अमित, परिधि, सागरिका, ताराचंद, सोमेंद्र, अभिषेक, मीनाक्षी, मंजू, जयपाल, नीटू सिंह, सुरेंद्र, सौरभ, दीपक, अरविंद, ज्योति उनियाल, नवीन उनियाल, प्रेम सिंह, रजनीश, सोनू, कनीज, शिवानी, अपूर्वा, पायल, रबीता, संगीता, वैशाली, प्रेरणा राठी, प्रिया कंडवाल, पूजा, प्रियम, सुरेंद्र शर्मा, केएल आहूजा, प्रदीप, सुभाष, नीरज अरोरा, सचिन, भगत प्रवेश, शुभम शर्मा, नरेश समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies