News

8/26/2026 3:58:25 PM

महिलाओं के स्नेह और आशीर्वाद से मजबूत हुआ सामाजिक जुड़ाव: महेंद्र भट्ट

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। कलियर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष नगर स्थित ध्रुव गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षा सूत्र का विशेष महत्व है। बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर बांधा जाने वाला यह सूत्र आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा और संवाद को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। महिलाओं ने उत्साह के साथ पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम संयोजक मुनीश सैनी ने महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची सभी माताओं और बहनों का आभार जताया। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कलियर मुनीश सैनी ने कहा कि कलियर विधानसभा क्षेत्र की माताओं और बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना रहेगा और वह जनसेवा के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के उत्साह और भाई-बहन के स्नेह का माहौल देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर राज्यमंत्री आदेश सैनी,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ सौरभ गुप्ता, प्रमोद चौधरी, सूरज नेगी,मीनाक्षी तोमर,हेमा बिष्ट,प्रतिभा चौहान,अभिषेक चंद्रा ,आशा धस्माना आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies