
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बढ़ सकती है, लेकिन व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। नया काम शुरू करने की योजना है तो परिवार का सहयोग मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृष::आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कारोबार में आज जोखिम लेने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी खास जगह घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।

मिथुन::आप के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को धन संबंधी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। माता-पिता का सहयोग मिलने से काम में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क::आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। मेहनत और लगन से किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा, वरना विवाद हो सकता है।

सिंह::आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है, वहीं परिवार में मांगलिक आयोजन के योग भी बन रहे हैं।

कन्या::आज किसी पुराने परिचित से सावधान रहने की सलाह है। कारोबार में फिलहाल बड़े बदलाव करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है, जिससे जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला::परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से माता-पिता भी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है और इसका असर नौकरी पर पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर तनाव रह सकता है। मानसिक शांति के लिए भगवान भोलेनाथ का स्मरण करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक::आज का दिन खुशियों भरा रह सकता है। पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी या चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।

धनु::आज मकान से जुड़ा कोई सौदा कर सकते हैं। माता-पिता को धार्मिक यात्रा कराने का अवसर मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने की योजना है तो बातचीत के दौरान अपनी भाषा और व्यवहार पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

मकर::आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। आपकी प्रभावशाली वाणी कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। प्रशासनिक कामों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ::आपका स्वास्थ्य बदलते मौसम के कारण प्रभावित हो सकता है। कारोबार में लंबे समय से अटकी कोई डील आज पूरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

मीन::लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और यह संपर्क कारोबार के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies