
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर चल रहे नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और बस स्टैंड का विकास कार्य समय से पूरा हो सके।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और मौके पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली तथा अधिकारियों को कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies