

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रोटरी कल्ब रुड़की द्वारा जय कृष्णा पब्लिक स्कूल में आंखों का कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 200बच्चो एवं बड़ों की आंखों की टेस्टिंग की गई और बच्चों को आंखों की देखभाल कैसे करें डाॅ ऐश्वर्य धवन ने आंखों की जांच की और सुरक्षा हेतु बहुत ही अच्छी तरह समझाया।इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ प्रर्यावरण संरक्षण पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के साथ तीन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल ने कहा आंखें हमारे शरीर का मुख्य अंग है।
आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर डॉ के सहायक प्रकाश कुमार, कु नेहा रहे। रोटरी क्लब सदस्यों में पूर्व अडिग सुभाष सरीन, हर्ष प्रकाश काला, वन्दना मोहन, रीना नैधानी, सडिग गगन सरीन आई पी विरेन्द्र जैन, सचिन गुप्ता, निधि शांडिल्य, सचिव प्रेम चंद सैनी स्कूल प्रधानाचार्य अमित राणा शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies