News

8/20/2026 6:42:07 PM

वरिष्ठ नागरिकों को सजग, सतर्क और आत्मनिर्भर रहने की जरूरत

दैनिक रुड़की(योगराज पाल)::


रुड़की। वरिष्ठ नागरिक परिषद परिवार की ओर से बुधवार को वेटर लाइफ सेंटर, जामुन रोड पर वरिष्ठ नागरिकों को सजग, सतर्क, कर्मठ एवं आत्मनिर्भर रहने के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम से पहले परिषद की आम बैठक हुई। अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। युवा पीढ़ी को कुरीतियों से बचाने और देश के विकास में योगदान देने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

सचिव डॉ. विकास गोयल ने नए सदस्यों का परिचय कराया। इसके बाद सर्वसम्मति से परिषद के चुनाव संपन्न हुए। इसमें विनोद शर्मा को अध्यक्ष और डॉ. विकास गोयल को पुनः सचिव चुना गया। सुभाष सरीन और कुंवर कुलदीप सिंह को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मधुराका सक्सेना, प्रो. कमलेश चंद्रा और आरपी सिंह, उप सचिव पद पर बीना सिंह, वीके शर्मा और डॉ. सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। बलराम गुप्ता को कोषाध्यक्ष, हर्ष प्रकाश काला को मीडिया प्रभारी तथा नरेंद्र आहुजा को समन्वयक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. भीष्म कुमार, रमेश रावल, प्रेम सरीन, प्रमोद सैनी, वीके भार्गव और जनक कोहली को चुना गया।

कार्यशाला में हेल्पएज इंडिया देहरादून के स्टेट हेड चैतन्य उपाध्याय और प्रोग्राम मैनेजर अंकिता चौधरी ने वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटने, आत्मनिर्भर रहने और शांतिपूर्ण जीवन जीने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सकारात्मक सोच और शांत मन के महत्व पर प्रकाश डाला।

अवधेश वर्मा ने डिजिटल ठगी से बचाव और ऑनलाइन लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उत्तराखंड फेडरेशन से संबद्धता लेने पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लेने पर सहमति बनी।

अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. विकास गोयल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies