
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित माइटी महिंद्रा शोरूम में स्कॉर्पियो एन और बीए6 के नए संस्करणों की लॉन्चिंग धूमधाम से की गई। कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और कलियर विधायक फुरकान अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नए वाहनों का अनावरण किया।
शोरूम के सीईओ विकास राठी, महाप्रबंधक विनय मलिक और कंपनी निदेशक रौनक ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए नई स्कॉर्पियो एन को नए फीचर्स और सनरूफ के साथ बाजार में उतारा गया है। नई सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के चलते वाहन को ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीए6 का इलेक्ट्रिक संस्करण भी लॉन्च किया गया है। आधुनिक तकनीक और स्पोर्टी लुक के कारण यह वाहन लोगों को खासा पसंद आ रहा है। कंपनी की ओर से नए वाहनों में ग्राहकों की सुविधा और बदलती जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में शोरूम के कर्मचारियों, वाहन प्रेमियों और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया। नए वाहनों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies