News

8/20/2026 10:15:12 AM

कॉलेज का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, सिस्टम बेखबर; रोज कीचड़ में चलने को मजबूर छात्र-छात्राएं

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। कलियर के राजकीय इंटर कॉलेज तक पहुंचने वाला रास्ता सरकारी सिस्टम की अनदेखी की तस्वीर दिखा रहा है। वार्ड चार में कॉलेज जाने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। बारिश होते ही यह रास्ता सड़क नहीं, बल्कि कीचड़ का दलदल बन जाता है। इसी दलदल से होकर छात्र-छात्राओं को रोज कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है।


रास्ते की बदहाली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यार्थी कीचड़ से होकर गुजरते दिखाई दे रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने जिलाधिकारी हरिद्वार को वीडियो भेजकर पूरे मामले की शिकायत की है और तत्काल रास्ता दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो के साथ जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी से लेकर अन्य संबंधित लोगो मे से किसी ने भी इस रास्ते की सुध नहीं ली। बारिश के दौरान विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है और छात्र-छात्राओं को कपड़े खराब होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी रहती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से रास्ते की हालत खराब होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। सवाल यह है कि जब स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता तक उपलब्ध नहीं कराया जा सकता तो बड़े-बड़े दावों का क्या मतलब अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और कॉलेज प्रबंधन की शिकायत के बाद प्रशासन जागता है या फिर विद्यार्थियों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies