
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रुड़की राउंड टेबल 353 की ओर से पाडली गुर्जर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने विद्यालय को आठ सीलिंग पंखे भेंट किए। भीषण गर्मी के बीच पंखे मिलने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में रुड़की राउंड टेबल 353 के चेयरमैन विभोर अग्रवाल ने कहा कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के ‘शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता’ अभियान के तहत विद्यालयों में कक्ष निर्माण के साथ ही बच्चों को पुस्तकें, स्टेशनरी, मेज, बेंच, वाटर कूलर, पंखे और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में आगे भी जरूरतमंद विद्यालयों में सेवा कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर संस्था के सचिव नमन मित्तल, पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य अनुग्रह गुप्ता, सदस्य शिवम खन्ना सहित विद्यालय के शिक्षक, बच्चे और अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने रुड़की राउंड टेबल 353 का आभार जताते हुए कहा कि पंखे मिलने से गर्मी के दौरान बच्चों को पढ़ाई में काफी सुविधा होगी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies