
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। शिवाजी काॅलोनी, अशोक नगर में सोमवार को शिव चौक का सातवां स्थापना दिवस पूरी आस्था और उल्लास से मनाया गया। हवन-पूजन के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में पहुंचे इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने आयोजन और समिति के कार्यों की सराहना की। 
उन्होंने शाॅल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर पूरी समिति और भजन मंडली का सम्मान किया। वहीं समिति ने भी इंटक जिलाध्यक्ष का धन्यवाद जताया। इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि समिति धर्म को आगे बढ़ाने में जुटी है, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा धार्मिक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों से मनुष्य का मन भी शांत रहता है। उन्होंने शिव चौक के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी। मोहन लाल गौड़ ने कहा कि फिलहाल सावन चल रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के सावन मास में संसार की सत्ता भगवान शिव के हाथ में रहती हैं। पूरे सावन में सभी को नियमित भगवान शिव-पार्वती की आराधना करनी चाहिए। भारतीय संस्कृति हमें धर्म और बड़ों के सम्मान की सीख देती है। यही सनातन धर्म की भी पहचान और परंपरा है।
इस अवसर पर मोहन लाल गौड़, सभासद विजय सिंह पंवार, विनोद कक्तवाण, दिनेश पांडे, सुभाष पंवार, हिमांशु चौधरी, ललित पंत, सुमन बर्थवाल, मृत्युंजय ठाकुर, उत्तम सिंह बिष्ट, महादेव पांडे, कुंवर सिंह चौधरी, संतोष राणा, रेखा नेगी, इंदू सिंह रावत का सम्मान किया गया। सभी ने क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली और कल्याण की कामना को लेकर हवन में आहुति डाली। पंडित शिवम तिवारी ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से हवन कराया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies