
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह पहाड़ी के पास अजमेरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से घटना की जानकारी ली और नुकसान का आकलन किया। विधायक ने दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि आग की घटना में दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। 
पीड़ितों को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भी विधायक ने अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाए और किसी भी व्यक्ति के साथ अनावश्यक रूप से अन्याय न हो।
इस मौके पर इस्तेकार प्रधान, परवेज मलिक, कल्लू त्यागी, खालिद मलिक, मुरसलीन सिद्दीकी, नवीस अहमद, सलीम पीरजी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies