
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलने के योग हैं और जिस भी कारोबार में आप भाग्य आजमाएंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है या पूजा-पाठ और धार्मिक कीर्तन का माहौल बन सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, वरना परेशानी हो सकती है। साथ ही, अपने मन की बात किसी भी व्यक्ति से साझा करने से बचें।

वृष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी विशेष कार्य के चलते लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा और मेहनत से इसमें अच्छी सफलता और लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, वरना पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन::आज का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, लेकिन निजी वाहन से यात्रा करने में सावधानी बरतें। व्यापार में आज नया काम शुरू करने से बचें। कारोबार को मौजूदा स्थिति में ही चलाना बेहतर रहेगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क::आज का दिन सामान्य और सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें, क्योंकि छोटी बात बड़ा झगड़ा बन सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह::आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया कारोबार शुरू करने की योजना है तो सफलता मिल सकती है। पार्टनर का सहयोग और नए सुझाव मिलेंगे। आपकी तरक्की देखकर कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जमीन से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या::आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मतभेद और कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है और सहयोगी की वजह से नुकसान हो सकता है। कारोबार में घाटे के कारण विरोधी खुश हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। बुजुर्गों की सूझबूझ से विवाद समाप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। व्यापार में सावधानी बरतें। संतान पक्ष से मन संतुष्ट रहेगा।

वृश्चिक::आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और घर में नए सदस्य का आगमन भी संभव है। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। हालांकि, संतान पक्ष को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है।

धनु::आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह का शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा। आज कोई ऊंचा पद मिलने से समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

मकर::आज का दिन नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए शुभ है। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है। जीवनसाथी को लेकर मन दुखी रह सकता है और संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कुंभ::आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। पड़ोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर सावधानी बरतें और अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


मीन::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कोई नया निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है और धन में बढ़ोतरी के योग हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से प्रसन्न होकर अधिकारी बोनस या कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies