
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रेस क्लब रुड़की भवन पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि देश की आजादी लाखों वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। गौरव वत्स ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है।
वहीं मदन श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, योगराज पाल, अमित सैनी, सुरेंद्र वर्मा, राहुल सक्सेना, संदीप पोहिवाल, आसिफ अली, दिलशाद खान ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल व बंटी कुमार आदि भी मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies