News

8/14/2026 11:56:28 AM

जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सिविल लाइंस स्थित जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता रहे। स्कूल की चेयरपर्सन आशा चंद्र, प्रिंसिपल स्पर्शा गुप्ता एवं अर्पण गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।


मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महत्व और देश के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी देना हम सभी का दायित्व है।


इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की मुख्य अतिथियों ने जमकर सराहना की। रंगारंग प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को उपहार एवं चॉकलेट भी वितरित की गईं।


सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो यही बच्चे आगे चलकर देश का मजबूत भविष्य बनाएंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षिकाओं के प्रयासों की भी सराहना की।


कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ से गगन धम्मी, आरजू, अंकिता, मोनिका, आकृति, अर्चना, दीपिका, अंशुल, सपना, शिवानी, भव्य, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies