News

8/12/2026 6:09:45 PM

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

रुड़की में 250 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने उठाई आवाज, बोले- काम के बढ़ते दबाव से मानसिक तनाव हो रहा कम


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर रुड़की में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस शाखा और केनरा बैंक मकतूलपुरी के बाहर आयोजित प्रदर्शन में रुड़की क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 250 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रदर्शन में यूएफबीयू से संबद्ध एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनएफईबी और आईएनबीओसी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को शीघ्र लागू करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2023 में बैंक समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और सरकार की ओर से सैद्धांतिक रूप से पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में देशभर में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंकों में लगातार बढ़ रहे कार्य दबाव के कारण अधिकारी और कर्मचारियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन बनाने में मदद मिलेगी और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से लंबित मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

इस दौरान यूएफबीयू रुड़की इकाई के संयोजक मन्नू माकिन, एसबीआई के उप महासचिव विशाल गुप्ता, इंदिरा त्यागी, विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंजाब नेशनल बैंक के नेता एवं पीएनबीओएफ के महासचिव शशांक भारद्वाज, राकेश सैनी, कुलवंत सिंह, तरुण त्यागी, विपिन मलिक, पीयूष, अर्जुन गुप्ता, कुलदीप सिंह, ओमपाल, अंकित, निधि अग्रवाल, तरुण जैन, प्रमोद, नवीन, पवन, हिमांशु, श्यामवीर, सचिन गर्ग, अविनाश गुप्ता, वासु वर्धन, विपुल सोनकर, कैप्टन सरकार, संदीप, सुरजीत, यामिनी, शिल्पी, प्रज्ज्वल, धर्मपाल, नागेंद्र, ईशा, अमित, परिधि, सागरिका, जयपाल राणा, ताराचंद, माणिक जैन, सोमेंद्र, अभिषेक, मीनाक्षी, मंजू, जयपाल, नीटू सिंह, सुरेंद्र, सौरभ, दीपक, अरविंद, ज्योति उनियाल, नवीन उनियाल, प्रेम सिंह, रजनीश, सोनू, मनोज, कनीज, शिवानी, अपूर्वा, पायल, रबीता, संगीता, वैशाली, प्रेरणा राठी, प्रिया कंडवाल, पूजा, प्रियम, सुरेंद्र शर्मा, केएल आहूजा, प्रदीप, सुभाष, नीरज अरोरा, सचिन, भगत प्रवेश, शुभम शर्मा, नरेश, सविता मिश्रा, शिवांग पाटनी, हिमानी समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies