
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर राजपाल सिंह का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजपाल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए राजपाल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजपाल सिंह ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विश्वतोष सैनी, जसवीर पाल, अरुण चौधरी, विपुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies