
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए। साहिबजादा शाह यावर मियां ने देश-प्रदेश में अमन, खुशहाली और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ कराई।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।


इस दौरान राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से ही पार्टी को मजबूती मिलती है।
आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा।और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के युवा पेपर लीक की घटनाओं से परेशान हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं महंगाई से आम आदमी प्रभावित है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई समेत जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस मौके पर मीर हसन प्रधान, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर
, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरू, राव वसीम, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies