
दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। मोहल्ला लालबाड़ा में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान हसीन जहां उर्फ सोनी पत्नी आसिफ के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सोनी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुंह से झाग निकलने के कारण जहरीला पदार्थ खाने या किसी बीमारी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies