
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में किस्मत आपका साथ देगी। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान करें। संतान पक्ष की तरफ से चिंताएं बझड सकती है।


वृष::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जीवन में अचानक से खुशियां दस्तक दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पुराना धन वापस मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होने से माहौल अच्छा बना रहेगा। बच्चों के मामलों में समझदारी से फैसला लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सोच-समझकर बात करें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है।

मिथुन::आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में बड़ा फैसला ले सकते है, जिससे आने वाले समय में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। परिवार मेंसुख-शांति का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य से कां करें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।

कर्क::आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में समय पर काम पूरा करें। लेकिन जल्जबाजी न करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में अच्छे रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। लेन-देन के मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह::आज के दिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी अन्य के मामलों में न पड़े और न ही बोलें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कभी हार न मानें। अच्छे रिजल्ट जल्द ही मिलेंगे। आय के सोर्स बढ़ेगे। अपनी वाणी पर काबू रखें। परिवार और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान सफल हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बारिश के मौसम में लापरवाही न बरतें।

कन्या::आज के दिन अपने काम में संतुलन बनाए रखना होगा। ऑफिस में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे। कारोबार में अचानक लाभ के योग बन रहे है। किसी काम के सिलसिले में बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम का संचार होगा। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

तुला::आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लेकिन बेफिजूल की बातों से दूर रहें।

वृश्चिक::आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत हैं। परिस्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। धैर्य से काम करें। ऑफिस में आत्मविश्वास के साथ काम करें। गलती होने पर हार न मानें, बल्कि उन गलतियों से कुछ सीखें। माता-पिता के आर्शीवाद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। व्यायाम रोजाना करें।

धनु::आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे है। किसी समस्या के समाधान के लिए दोस्त की सलाह काम आएगी। निवेश की योजना लाभदायक साबित होगी। परिवार को साथ लेकर चलें। जीवनसाथी के साथ दूरियां महसूस हो सकती हैं।

मकर::आज के दिन रुके काम पूरे होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार के सहयोग से मुश्किल समय जल्दी कट जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। कानूनी विवाद जल्दी सुलझेंगे।

कुंभ::आज के दिन ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। करियर में अचानक से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के लिए पढ़ाई का अच्छा समय है।

मीन::आज के दिन अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। परिवार को समय दें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies