दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। सावन के पावन माह और कांवड़ यात्रा के अवसर पर लायंस क्लब रुड़की की ओर से बोट क्लब रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शीतल जल और फ्रूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों को ठंडा पानी और फ्रूटी वितरित कर सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब रुड़की के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। क्लब अध्यक्ष प्रीति मैदिरता ने कहा कि सावन का महीना सेवा और आस्था का पर्व है। कांवड़ यात्रा में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। क्लब की ओर से आगे भी सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

सचिव रितिका सरीन ने कहा कि लायंस क्लब रुड़की सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल जल और फ्रूटी वितरण किया गया।सेवा कार्यक्रम में यश नारंग, जे.डी. महंत, शीतल मैदिरता, संजीव गोयल, अभिषेक सरीन, अरविंद कश्यप, रितिका महंत, ज्येष्ठ सरीन, श्रेयांश गोयल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ियों की सेवा में सक्रिय सहयोग किया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies