
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की आवश्यक बैठक कुलदीप शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप महामंत्री दीपक शांडिल्य ने की, जबकि संचालन राजीव शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उप महामंत्री दीपक शांडिल्य ने बताया कि ऊर्जा निगम कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन के प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने अधिशासी निदेशक, ऊर्जा तथा मुख्य अभियंता (सिविल) से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि नवसृजित खंड और उपखंडों में सृजित पदों पर भी कार्रवाई गतिमान है। इस संबंध में महाप्रबंधक की ओर से भी संगठन को आश्वस्त किया गया है।
बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और उनकी वरिष्ठता सूची जल्द जारी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठता सूची जारी होने से कर्मचारियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर होगी और उन्हें अपनी सेवा संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बाद जल्द ही लंबित समस्याओं का निदान कराए जाने का भरोसा दिया गया है।बैठक में दीपक शांडिल्य, सचिन चौहान, मयंक चौहान, मुकेश कुमार, नीरज कपिल, सर्वेश कुमार, पंकज वर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies