
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भोलेनाथ की कृपा से सेवा का पावन अवसर प्राप्त करते हुए आज आर्मी हॉस्पिटल के पास स्थित शिव मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।
आरसीसी अशोकनगर की अध्यक्ष सर्वेश गोस्वामी ने पूरे मनोयोग एवं श्रद्धाभाव से शिवभक्त कांवड़ियों को फल एवं शीतल पेय वितरित कर सेवा का पुण्य कार्य किया। उनकी इस निस्वार्थ सेवा से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर जिला आरसीसी अध्यक्ष सुभाष सरीन, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश कला एवं प्रेसिडेंट-इलेक्ट वीरेंद्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। भीषण धूप के बावजूद सेवा कार्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निरंतर चलता रहा।
उपस्थित जनों ने कांवड़ियों की सेवा को मानवता और भक्ति का सुंदर संगम बताया। कार्यक्रम के अंत में भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies