
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से पूर्वांचल एकता समिति (रजि.), रुड़की द्वारा नगला इमरती स्थित कांवड़ मार्ग पर एकदिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में हजारों शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे शिविर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शिविर में शिवभक्तों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। समिति के स्वयंसेवकों ने पूरे दिन सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता की और उनकी यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया।
समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सावन माह में भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। पूर्वांचल एकता समिति समाज सेवा और मानव सेवा को अपना दायित्व मानते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।
इस दौरान अभय कुमार पांडेय, नागेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, संजय त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, शिवकांत दुबे, हरिशंकर वर्मा, मधुर पांडे, केशव पांडे, वीरेंद्र शुक्ला, केतन भारद्वाज, सुधाकर द्विवेदी, कृष्ण निगम, अशोक शुक्ला, ए.के. सिंह, संतोष मिश्रा, अजीत मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह एवं विनय सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शिवभक्तों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies