दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हज हाउस रोड पर रैन बसेरे की जर्जर चारदीवारी और उस पर लगी लोहे की रेलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और सड़क पर भी आवाजाही नहीं थी,जिससे बड़ा हादसा टल गया।ओर दीवार गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया।
गुरुवार को रेन बसेरे की दीवार ओर लोहे से बनी रेलिंग गिरने पर स्थानीय लोगों का कहना है कि रैन बसेरे की चारदीवारी काफी समय से जर्जर हालत में थी। सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग भी धीरे-धीरे टूटकर खत्म हो चुकी थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को जर्जर दीवार की जानकारी होने के बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि यह हादसा व्यस्त समय में होता तो राहगीरों की जान पर बन सकती थी।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रैन बसेरे की क्षतिग्रस्त चारदीवारी और रेलिंग का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही, अन्य जर्जर दीवारों का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies