News

8/5/2026 1:53:23 PM

सालाना उर्स की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था और जायरीनों की सुविधाओं पर प्रशासन ने बनाई कार्य-योजना..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। दरगाह हजरत साबिर पाक के 758 वा सालाना उर्स/मेले की तैयारियों को लेकर कोतवाली परिसर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई और जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।



बुधवार को आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने उर्स/मेले के दौरान हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई, दरगाह क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत, प्रसाद की दुकानों के ठेकों की प्रक्रिया समय से पूरी कराने तथा मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी।संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि उर्स को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्स के लिए लगाए जाने वाले जर्मन हैंगर केवल जायरीनों की सुविधा के लिए होंगे।उनमें किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।बैठक में सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, ईओ नगर पंचायत कुलदीप सिंह चौहान,,लेखाकार सद्दाम,सुपरवाइजर राव सिकंदर,सारिक नियाज़ी,इंतखाब आलम,अफजाल, असलम कुरैशी,चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद,शफक्कत अली,असद मियां,हाजी सलीम अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies