
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर मुस्लिम सेवा संगठन ने मंगलवार को कलियर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन देकर वीडियो की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।


संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पिरान कलियर कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट को दिए ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से एक व्यक्ति मज़ारों, मदरसों और दरगाहों के संबंध में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी कर रहा है। जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ ही सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।संगठन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। 
इस दौरान राशिद गुर्जर, राशिद अली, नाज़िम मलिक, शाह आलम, शाहन प्रधान, दानिश फरीदी, डॉ. आसिफ, मुकम्मिल, खालिद मलिक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies