News

8/4/2026 2:43:08 PM

दिनदहाड़े मकान में चोरी::पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।धनौरी क्षेत्र के रसूलपुर तेलीवाला गांव में दिनदहाड़े एक मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनौरी चौकी क्षेत्र के रसूलपुर तेलीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह वह धनौरी में अपनी शादी कार्ड एवं जनरेटर की दुकान पर काम करने चले गए थे।उसके बाद उनकी पत्नी दवाई लेने के लिए रुड़की गई थीं। दोपहर में जब वह घर लौटीं तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।चोरी की सूचना मिलने पर प्रदीप कुमार घर पहुंचे और देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी ने रखे आम की फसल के आये हुए करीब दो लाख रुपये ग़ायब हैं।इसके अलावा गले के सेट, सोने की चेन, अंगूठियां, झुमकी, पायल और अन्य सोने-चांदी के जेवर गायब है।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies