News

8/4/2026 12:19:54 PM

ईमलीखेड़ा पीएचसी में कांवड़ियों को मिल रही 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं-सेवा भाव से जुटी मेडिकल टीम..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कांवड़ मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईमलीखेड़ा में शिवभक्त कांवड़ियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और पीआरडी जवानों की टीम तीनों शिफ्टों में तैनात रहकर शिवभक्तों को उपचार और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा रही है।


भगवानपुर बाईपास मार्ग से पंजाब, हरियाणा, यमुनानगर समेत विभिन्न राज्यों के हजारों कांवड़िये गुजर रहे हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर मार्ग पर स्थित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं कांवड़ मेला प्रभारी डॉ. राव अकरम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार सहित पूरी टीम दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है।ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और पूरी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगी हुई है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies