News

8/3/2026 5:39:54 PM

धनौरी::परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ-सूने मकान को बनाया निशाना....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर।धनौरी क्षेत्र के रसूलपुर (तेलीवाला) गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।पुलिस ने तहरीर के आधार लर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह वह धनौरी स्थित अपनी दुकान पर चला गया था।ओर उसके बाद उस्की पत्नी भी घर के मुख्य गेट और कमरों में ताला लगाकर रुड़की दवा लेने गई हुई थी। जब दोपहर को उसकी पत्नी लौटकर घर पहुंचीं तो मुख्य गेट और कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों के भी ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।सूचना मिलने पर प्रदीप भी धनौरी से अपने भाई के साथ घर पहुंचा ओर देखा कि अलमारी में रखे बाग की फसल के करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने का हार सेट, किट्टी सेट, ओम लॉकेट सहित सोने की चेन, झुमके, टॉप्स, अंगूठियां तथा चांदी की कई जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती जेवर गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामना तलाश करने की मांग की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ओर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies