News

8/2/2026 4:05:17 PM

पति से नाराज होकर बेटे को साथ लेकर घर छोड़ने वाली महिला को कलियर पुलिस ने मुरादाबाद से सकुशल किया बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। पति से नाराज होकर अपने पांच साल के बेटे के साथ घर छोड़कर गई महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकर्रबपुर निवासी सलमान ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी 13 जुलाई को अपने पांच साल के बेटे के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और महिला के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जिसके आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रामपुर दोराहा क्षेत्र से महिला और उसके बेटे को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति से नाराज होकर अपने बेटे के साथ बस से मुरादाबाद में अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद महिला और बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कलियर पुलिस का आभार व्यक्त किया।टीम में एएसआई कुंदन सिंह रावत, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और महिला कांस्टेबल सरिता राणा शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies