News

8/2/2026 8:32:05 AM

आज 2अगस्त दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।


वृष::आज का दिन थोड़ा थकान भरा रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले उसके दूरगामी परिणामों पर विचार करें। दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।


मिथन::आज मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी को उधार देने में जल्दबाजी न करें। मन शांत रहेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।


कर्क::आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी।


सिंह::आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर वाहन और मशीनरी का उपयोग करते समय। लंबे समय की मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।


कन्या::व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया घर खरीदने या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


तुला::आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवादों से बचें। किसी मित्र की मदद से आय बढ़ सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए संयम से काम लें।


वृश्चिक::आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है और मेहमानों का आगमन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को नए अवसर और प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।


धनु::आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।


मकर::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में विवाद से बचें और दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्तों पर शक न करें। माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


कुंभ::आज पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।


मीन::आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग हैं, हालांकि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies