News

8/1/2026 2:37:05 PM

विवाहिता की मौत मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि झबरेड़ा की नई मंडी निवासी नीटू राम ने तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी पुत्री नीलू सैनी (32) का विवाह हबीबपुर निवादा निवासी बसंत कुमार से किया था।उन्होंने शादी में दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन विवाह के बाद से पति बसंत कुमार, ससुर विनय कुमार, सास सुषमा और देवर अंकित कुमार दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। 18 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर नीलू की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन जब उसके ससुराल पहुंचे तो नीलू मृत अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले थे।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को फरार चल रहे आरोपी पति बसंत कुमार, ससुर विनय कुमार और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल बबलू कुमार और महिला कांस्टेबल सरिता राणा शामिल रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies