
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने गुरुवार शाम रुड़की नगर निगम के समक्ष भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित छठे विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कांवड़ सेवा भंडारे का फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ध्रुव गुप्ता ने पूर्व डीजीपी अशोक कुमार का भगवान बद्रीनाथ धाम की पवित्र प्रतिमा (मॉडल), शॉल, पुष्पगुच्छ एवं उनका चित्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने ध्रुव गुप्ता और उनकी पूरी टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां कई युवा नशे जैसी बुराइयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं ध्रुव गुप्ता जैसे युवा समाज और सनातन संस्कृति की सेवा में समर्पित होकर मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ध्रुव गुप्ता वर्षों से निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय हैं और प्रत्येक युवा को उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने ध्रुव गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सेवा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल ने भी शिविर का निरीक्षण कर ध्रुव गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में जिस समर्पण और सेवा भाव के साथ ध्रुव गुप्ता सामाजिक एवं धार्मिक कार्य कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी ध्रुव गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता जिस समर्पण और निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों एवं समाज की सेवा कर रहे हैं, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ध्रुव गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का शॉल, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने ध्रुव गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके इस जनसेवा अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies