
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष राशि
आज आपको हर निर्णय सोच-समझकर और अपने विवेक से लेना होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष राशि
आज किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। धैर्य और विनम्रता आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मित्र की मदद करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। नौकरी में साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जबकि संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि किसी करीबी मित्र से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन जीवनसाथी के नए व्यवसाय से जुड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। नवविवाहितों के जीवन में खुशखबरी आने की संभावना है।

कन्या राशि
आज आपका सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि
व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। किसी को बिना सोचे-समझे सलाह देने से बचें और अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में उछाल आएगा और राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में संयम रखें और किसी विवाद में पड़ने से बचें।

धनु राशि
धर्म और अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जोखिम भरे काम से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापार में सूझबूझ से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी भी काम को टालने की बजाय समय पर पूरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि
आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। बजट बनाकर चलेंगे तो बचत होगी। परिवार का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies