
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुडकी। कांवड यात्रा-2026 सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर राज्य के पुलिस आला अधिकारी हर तरीके से तैयार हैं और सक्रिय जिम्मेदार अधिकारियों को कांवड यात्रा के लिए डयूटी पर तैनात किया जा रहा है, तो वही पुलिस मुख्यालय से हरिद्वार कांवड यात्रा के लिए एक बार फिर से एसपी विवेक कुमार को मंगलौर सर्किल के साथ नारसन बार्डर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होने अपनी आमद कराने के साथ मंगलौर क्षेत्र में अपनी पुलिस अधीनस्थो के साथ रोड पर वार्ता करनी शुरू कर दी है।
एसपी विवेक कुमार 2025 में भी इसी क्षेत्र से सीओ रहते हुए कावंड यात्रा का सफल संचालन कर चुके है। उनके इस अनुभव को देखते हुए फिर से उन्हे इस क्षेत्र में लगाया गया है। एसपी विवेक कुमार मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और बड़ी संख्या में हरियाणा से कांवड़िए जल लेने आते है ऐसे में इसका लाभ कांवड़ियों से अच्छे तालमेल के लिए पुलिस को मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies