
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से गुरुवार को हज-2027 के लिए डिजिटल चयन (कुर्रा अंदाजी) किया गया। जिसमें उत्तराखंड से आवेदन करने वाले सभी पात्र हज आवेदकों का शत-प्रतिशत चयन हो गया है।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने सभी चयनित हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास का आभार व्यक्त कर सभी चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक पहली किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये प्रति व्यक्ति जमा करने होगे और यह राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट अथवा ऑनलाइन ई-भुगतान सुविधा के माध्यम से जमा की जा सकती है।
हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सभी चयनित यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, हज आवेदन पत्र, पासपोर्ट की प्रति, बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक की प्रति तथा दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज 17 अगस्त 2026 तक उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि हज-2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हज समिति के कार्यालय पिरान कलियर के दूरभाष नंबर 01332-297520 पर संपर्क कर सकते हैं।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies