
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 27 जुलाई को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इमलीखेड़ा निवासी अब्दुल रहमान ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान को रहमतपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई विशाखा असवाल, कांस्टेबल माजिद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies