

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय, रामपुर में नवनिर्मित टाइल्ड सड़क का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस दौरान विद्यालय की आवश्यकताओं और भविष्य के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि संस्था भविष्य में भी विद्यालय के विकास और छात्र-हित में अपना सहयोग जारी रखेगी। कार्यक्रम में नवनियुक्त सभासद सोहन सिंह राणा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी शिक्षकों को सादर प्रणाम कर शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के सचिव अर्पित अग्रवाल, आदित्य पुंडीर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies