News

7/30/2026 7:47:36 AM

आज 30 जुलाई दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर और अपनी बुद्धि-विवेक से लेना होगा। व्यक्तिगत मामलों में सफलता मिलेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और पार्टनर की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।


वृष::आज किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कई समस्याओं का समाधान होगा। कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है।


मिथुन::आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। हालांकि किसी दोस्त की चालाकी से सावधान रहना होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।


कर्क::आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए नया व्यवसाय शुरू करने की योजना है तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें।


सिंह::आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी योजनाओं को दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं।


कन्या::आज का दिन सम्मान और सफलता लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।


तुला::आज आपके लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। अधिकारियों की सलाह से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।


वृश्चिक::आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में तरक्की होगी और राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति विवादों में शांत रहना लाभदायक रहेगा। किसी भी विवाद से बचें।


धनु::आज आप अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि लेंगे। मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।


मकर::आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। जोखिम भरे कामों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में समझदारी से आगे बढ़ने पर लाभ मिलेगा। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।


कुंभ::आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और साथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। किसी भी काम को टालने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।


मीन::आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बजट के अनुसार खर्च करने से बचत करने में सफल रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं और परिवार का भरोसा बनाए रखें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies