
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की।अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रुड़की के सदस्य कविश मित्तल की माता स्व. सुनीता मित्तल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, रुड़की द्वारा किया गया। गौशाला परिसर में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से अनेक दानदाताओं ने अपना रक्त मानवता के प्रति समर्पित किया। इस रक्तदान शिविर में 30 यूनिट ब्लड दानदाताओं द्वारा दिया गया।
रक्तदाताओं ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे भविष्य में लगने वाले रक्तदान शिविर में बहुत सारे बंधु रक्तदान करने के लिए आगे आएंगे। इससे यह प्रेरणा मिलती है एक रक्तदान की यूनिट किसी का जीवन बचा सकती है। इस रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष चेरव जैन ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रुड़की के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, रक्तदान शिविर के संयोजक कविश मित्तल, अमित अग्रवाल, रामगोपाल कंसल, पार्टी उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रुड़की के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद अनुराग त्यागी, पार्षद मनोज मेहरा, नितिन सिंघल, नीरज अग्रवाल, ऋषभ सिंघल, कुशाग्र गर्ग, आशीष सिंघल, विशाल गुप्ता, शौर्य राणा, संजय रोहेला, प्रतीक मित्तल, दीपक अरोरा, नीतीश कंसल, ऋषभ वर्मा, अनूप बंसल, अनुज अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies