News

7/29/2026 6:33:41 PM

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब, मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में "मां की देन" दुख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) श्री ज्वाला मां मेहर दरबार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत बाबा जी एवं गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः नौ बजे संत बाबा जी के दिव्य सत्संग और मधुर कीर्तन से हुआ। भजनों और सत्संग से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इसके उपरांत मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने संत बाबा जी एवं गुरु मां के चरणों का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

संत बाबा जी एवं गुरु मां ने संगत को संबोधित करते हुए सेवा, सिमरन, गुरु महिमा और नामदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव धर्म, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ट्रस्ट के सेवादारों ने पूरे आयोजन के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा कर व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह, रमेश धमीजा, डॉ. शिवांश सचदेवा, डॉ. कुलबीर सिंह, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. अनिल पंवार, कुलदीप त्यागी, सन्नी सचदेवा, राजीव गुप्ता, तुषार सैनी, चौधरी अनिल कुमार, रूपेश गोयल, संदीप तोमर, पंकज सिंघल, विपिन सिंघल, सतीश गोस्वामी, कमल सैनी, डॉ. कोमल धमीजा, चौधरी मंगल सिंह, डिम्पी लखानी, प्रतिभा सैनी, पूनम चौधरी, सुषमा प्रसाद, मैना सैनी, सुनयना तोमर, नीलम, रचना गुप्ता, बड़ी देवा, नैना देवा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies