News

7/29/2026 5:14:40 PM

जीवनदीप आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। जीवनदीप आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर अपने गुरु के प्रति आस्था और सम्मान व्यक्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु के सानिध्य का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र प्रदान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य आध्यात्मिक उन्नति और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी से सदाचार, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान महिलाओं ने भक्ति रस से ओत-प्रोत कीर्तन और भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु देर तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम के सेवादारों और श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर एचएम कपूर,केपी सिंह,मोहित भरद्वाज,परवीन सब्बरवाल,चेरब जैन,चंदन त्यागी,अरविंद कश्यप,राधिका,सुनीता सैनी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies