News

7/29/2026 1:30:59 PM

एसआईआर की खामियों पर कांग्रेस-बसपा विधायकों ने डीएम से की मुलाकात-मतदाता सूची में सुधार की मांग...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


हरिद्वार/कलियर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सामने आ रही खामियों और मतदाता सूची से नाम कटने के मामलों को लेकर कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने जिलाधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर आवश्यक सुधार कराने की मांग उठाई।



बुधवार को कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन, ई. रवि बहादुर तथा बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद समेत अन्य ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में सामने आ रही खामियों और मैपिंग के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों पर चिंता व्यक्त की।विधायकों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मैपिंग के कारण जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं,उनकी जांच कर उन्हें दोबारा जोड़ा जाए। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया में सामने आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए जाएं,ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैपिंग से संबंधित कमियों को दूर करने के लिए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य त्रुटियों के निस्तारण के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र मतदाताओं के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए सभी शिकायतों का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies