News

7/29/2026 1:29:00 PM

रामपुर में 10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक हाजी फुरकान ने किया उद्घाटन...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। रामपुर नगर पंचायत के ग्रीन पार्क कॉलोनी में बुधवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जिला योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उद्घाटन किया।


रामपुर नगर पंचायत के ग्रीन पार्क कॉलोनी में जाहिद के मकान से मुख्य सड़क तक बनने वाली इस सड़क का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवाजाही सुगम होगी।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।इस दौरान गुफरान, जाहिद, शानू, जमा, जावेद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies