News

7/27/2026 6:51:03 PM

कलियर::कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों व एसपीओ के साथ की बैठक...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर को हज हाउस पिरान कलियर में पुलिस ने एसपीओ, जनप्रतिनिधियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी समन्वय बढ़ाने तथा पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने की अपील की।


सोमवार को हज हाउस पिरान कलियर में आयोजित बैठक में जोन-24 प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) परवेज अली ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में आमजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।मेले के सफल संचालन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बैठक में मौजूद सभी लोगो ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान सहायक जोनल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी सहित जोन-24 के सभी सेक्टर प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies