News

7/26/2026 5:44:05 PM

रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, अक्षय प्रताप सिंह ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह रविवार को राजवाड़ा फार्म्स में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद तथा उनकी नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों, रोटरी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रोटरी जैसे सेवा संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में रोटरी की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों का दायित्व नहीं बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश गुप्ता ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम समाजहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर सेवा परियोजनाओं को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह और मानवी जैन ने किया। 

इस अवसर पर चार्टर मानद सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बीरम सिंह वर्मा, सहायक गवर्नर गगन सरीन, जोनल ट्रेनर डॉ. सुधीर चौधरी, पूर्व जिला गवर्नर ओलायिंका हकीम बाबालोला, क्लब सचिव अल्पना गर्ग, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकास त्यागी,हेमंत अरोड़ा,मुजीब मलिक,अजय भार्गव,अनुभव गुप्ता, राजेश गुप्ता, डॉ. संजीव गर्ग सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies