News

7/26/2026 1:56:26 PM

रक्तदान महादान, एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है: उमेश कुमार

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नव निर्माण पार्टी की ओर से ढंडेरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ खानपुर विधायक उमेश कुमार ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ऐसे कार्यों से सिद्ध होती है, जिनसे किसी की जान बचाई जा सके। रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।कार्यक्रम संयोजक राव सज्जाद ने कहा कि नव निर्माण पार्टी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आयोजित कर रही है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


राव राफे ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि समाज में मानव सेवा की भावना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील की।शिविर के दौरान 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।इस अवसर पर तेज सिंह राणा,सोहन सिंह,अमित कुमार,सुलेमान,खुर्शीद,राशिद,फरमान आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies