
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो तो खानपान पर विशेष ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आपकी कोई बात किसी को नाराज कर सकती है। दूसरों के कामों में अधिक ध्यान देने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं।

वृष::आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी को उधार पैसा देने से बचें। दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन::आज का दिन मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का कोई सदस्य ऐसा कार्य कर सकता है जिससे आपका नाम रोशन होगा।

कर्क::आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर निवेश करने का विचार कर सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले से पहले परिवार और जीवनसाथी से सलाह लें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह::आज का दिन थोड़ा आलस्य भरा रह सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। घरेलू परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या::आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में किसी भी समझौते या सौदे को ध्यान से करें। कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर हो सकती हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से नए निवेश की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक::आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। विरोधियों पर अपनी समझदारी से विजय प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु::आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर::आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। नौकरी में सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं।

कुंभ::आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन::आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies