News

7/25/2026 4:00:52 PM

चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में बैटर लाइफ पर विशेष व्याख्यान आयोजित, विद्यार्थियों को दिए जीवन में सफलता के मंत्र...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

 रुड़की। चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'जीवन कौशल (Life Skill)' विशेष व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।


श्रृंखला के प्रथम दिवस कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए "Better Life" विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल से पधारे श्री राजेश रमानी एवं रुड़की की श्रीमती रेनू जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, आत्मविश्लेषण और जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के गुर सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए "My Better Life" नामक एक रचनात्मक गतिविधि का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी नोटबुक के पहले पन्ने पर पेन से अपनी अच्छाइयां और दूसरे पन्ने पर पेंसिल से अपनी कमियां/बुरी आदतें लिखीं। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्ममंथन की भावना जगाना और उन्हें स्वयं में सुधार लाने के लिए प्रेरित करना था।


वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, समय प्रबंधन, सहानुभूति और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा एवं प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जीवन कौशल से जुड़े कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की बात कही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies